Tuesday, November 3, 2026
Home Crime सोहल जागीर के पास पुलिस मुठभेड़: गोलीबारी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,...

सोहल जागीर के पास पुलिस मुठभेड़: गोलीबारी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक घायल

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। सीनियर पुलिस कप्तान जालंधर (देहाती) हरविंदर सिंह विर्क ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि 11 जनवरी, 2026 को गांव सोहल जगीर के रहने वाले सुखचैन सिंह पुत्र लाल सिंह के घर गोलीबारी की घटना  हुई थी। इस घटना के संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) की धारा 109 और आर्म्स एक्ट की धारा 25/27-54-59 के तहत थाना शाहकोट में एफ.आई.आर. नंबर 14  13-01-2026 दर्ज करके जांच शुरू की गई थी।

Advertisements

अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया। यह कार्रवाई डी.एस.पी. सुखपाल सिंह सब डिवीजन शाहकोट की निगरानी के तहत की गई, जिसमें इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह, अफसर शाहकोट के नेतृत्व में तहत विशेष टीमें काम कर रही थी।

जांच के दौरान, पुलिस को  गुप्त सूचना मिली कि गोलीबारी की घटना में शामिल दो दोषी हथियारबंद होकर सोहल जगीर के पास घूम रहे है और एक और आपराधिक कार्रवाई करने की फिराक में हैं। सूचना पर तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने इलाके में नाकाबंदी कर दी। नाकाबंदी के दौरान दो शक्की एक मोटरसाइकिल पर आए, जिन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने रुकने की बजाय पुलिस पार्टी पर गोलीबारी कर दी, जिससे जनता की सुरक्षा और पुलिस कर्मचारियों के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया।  पुलिस ने स्व-रक्षा में सख्ती से जवाबी कार्रवाई की।

गोलीबारी के दौरान आरोपी करनवीर वासी गांव मरहाना, जिला तरनतारन के पैर में गोली लगी और उसे तुरंत डॉक्टरी इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया, जहां उसका पुलिस निगरानी के तहत इलाज चल रहा है। दूसरे आरोपी अंग्रेज सिंह वासी गांव मरहाना जिला तरनतारन को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास मौके पर पुलिस द्वारा एक .30 बोर पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस, एक खाली कारतूस का खोल से इलावा अपराध में प्रयुक्त एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

एस.एस.पी. जालंधर देहाती ने आगे बताया कि जांच में गोलीबारी की घटना विदेश से रची गई एक आपराधिक साजिश का हिस्सा होने का खुलासा हुआ है। मुख्य साजिशकर्ता बलवंत सिंह उर्फ बंता वासी गांव सोहल जगीर, जो मौजूदा समय अमेरिका में रह रहा है, शिकायतकर्ता के मामा का लड़का है।

जांच के नतीजों के अनुसार बलवंत सिंह ने चरंजीत सिंह उर्फ चन्ना, पुत्र कुलदीप सिंह से संपर्क किया, जो इस समय फिलीपींस में रह रहा है। चरंजीत सिंह ने गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के लिए अंग्रेज सिंह और करनवीर को हायर किया।

एस.एस.पी. जालंधर देहाती ने बताया कि विदेश से कार्रवाई कर रहे आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू करने की प्रक्रिया कानून अनुसार की जा रही है। मामले की जांच पूरी गंभीरता से की जा रही 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here