
बारामुला (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी सहयोगी को एके-47 राइफल, मैगजीन व 20 कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उसकी पहचान कुलगाम के नागनाद निवासी शौकत अहमद के रूप में हुई है। वह बेहिबाग के हंजन में इमाम के रूप में अपनी सेवाएं देता था।

शौकत दस नवंबर से लापता था। एक सूचना के आधार पर 46 आरआर, 53 सीआरपीएफ बटालियन और एसओजी बारामुला ने जनबाजपोरा-बिनर रोड में एक एमवीसीपी स्थापित किया था। चेकिंग के दौरान, शौकत अहमद भट हथियार और गोला-बारूद से भरे बैग के साथ पकड़ा गया। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।












