Wednesday, October 21, 2026
Home Latest स्पोर्ट्स कारोबारी कोहली के घर को चोरों ने बनाया निशाना, 24 तोले...

स्पोर्ट्स कारोबारी कोहली के घर को चोरों ने बनाया निशाना, 24 तोले सोने के गहने चोरी कर हुए फरार

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर के राजा गार्डन में रहते स्पोर्ट्स कारोबारी जगदीश कोहली के घर में घुसकर चोरो द्वारा सोने के गहने चोरी करने का मामला सामने आया है। जानकारी देते स्पोर्ट्स कारोबारी जगदीश कोहली के लड़के पुण्यातम कोहली ने बताया कि सोमवार दोपहर वह अपने पिता के साथ शोरूम में गया हुआ था और उनके घर में कोई नहीं था। जब उन्होंने रात को घर आकर देखा तो कमरे का सामान उथल-पुथल हुआ था। जब उन्होंने अलमारियों चैक की तो उसमें रखे 24 तोले सोने के गहने और 700 ग्राम चांदी गायब थे।

Advertisements

जिसकी कीमत 10 लाख रुपए है। पुण्यातम कोहली ने बताया कि घर में कोई कैश नहीं था। सीसीटीवी कैमरे खंगाले पर पता चला कि करीब 4 बजे के आसपास 2 चोर आए थे वह खाली प्लाट से घर में घुसे थे। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले की जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here