
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा । सुजानपुर के लोकप्रिय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह क्षेत्र के विकास के लिए कृत्संकल्प हैं। सीएम सुक्खू के साथ अच्छे संबंधों का लाभ लगातार क्षेत्र के विकास के लिए मिल रहा है । इसी कड़ी में रविवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बनाल में नवनर्मित पशु चिकत्सालय भवन का लोकार्पण विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने द्वारा किया गया।

लोकार्पण के पश्चात विधायक रणजीत सिंह ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जल्द ही ग्राम पंचायत चबूतरा में 24.26 करोड़ की लागत से पानी का टैंक बनेगा जिससे कुठेड़ा , चबूतरा , बनाल व करोट पंचायत के लोगो को लाभ मिलेगा। विधायक ने कहा कि जो परिवर्तन आप 15 साल में नहीं देख सके वो आप केवल 6 महीनो में देखेंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं जिसका उदाहरण रंगस का कैंसर हॉस्पिटल, हमीरपुर बस अड्डा इस बात को दर्शाता हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की तरफ से सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए धन की कोई कमी नहीं हैं सुजानपुर का विकास तेजी से दौड़ेगा और उसका नमूना 6 महीने के अंदर दिखाई देगा । कार्यक्रम के बाद विधायक ने जानसमस्याओं को सुना ।
इस मौके पर बनाल ग्राम पंचायत की प्रधान कांता देवी , उप प्रधान मनीष कुमार , ब्लॉक् कांग्रेस के अध्यक्ष राजिंदर वर्मा , खंड विकास अधिकारी ,पशु औषधालय से हंसा महाजन , पंचायत सचिव, इत्यादि उपस्थित रहे।












