Sunday, October 25, 2026
Home Himachal बदमाशों ने रस्सी से बांध वीडियो बना बेरहमी से विशाल को पीटा,...

बदमाशों ने रस्सी से बांध वीडियो बना बेरहमी से विशाल को पीटा, मामला दर्ज 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। इसे हैवानियत की हद माने या फिर बदमाशों की  गैर इंसानियत जब रस्सी से बांध एक युवक को डंडों से जानवरों की तरह निर्दयी  होकर पीटा गया। युवक बदमाशों से इस बीच पानी भी मांगता रहा लेकिन उसे तड़फा तड़फा  कर वे निर्दयी पीटते रहे। पीड़ित युवक  हमीरपुर जिला के गाँव मसलाणा खुर्द डाकघर झझयाणी तहसील बडसर का है और घटना 5 अक्टूबर शाम की है। इस 23 वर्षीय पीड़ित युवक की शिकायत पर बिलासपुर जिला के शाहतलाई थाना में एफआईआर दर्ज कर युवक का मेडिकल करवाया गया है। दिल दहला देने वाली इस घटना को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है और आरोपियों को  तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक  विशाल कुमार पुत्र  सुरेश कुमार गाँव मसलाणा खुर्द डाकघर झझयाणी तहसील बडसर जिला हमीरपुर हि० प्र० उम्र 23 साल ने तलाई थाना में आकर एक शिकायत पत्र सौंपा है। विशाल के मुताबिक 5  अक्टूबर को घर के पास  शाम सात बजे अगवा कर मुझे बेरहमी से पीटते  हुए भरतपुर जंगल में ले गए।

Advertisements

आरोपी  शैन्टी, गौरव सोनी, अर्पित, मनीष, शुभम और अन्य कुछ व्यक्ति जिनका मैं नाम नहीं जानता, ये सब मनीश की गाड़ी नम्बर  एच पी 89ए – 0134 अल्टो गाडी तथा एक स्कूटी व बाईक पर आये तथा  रास्ता रोका । इन सब ने  मेरे साथ डण्डों, बैल्टों तथा हाथ मुक्कों से मारपीट की तथा गन्दी गन्दी गाली गलोच तथा जान से मारने की धमकी दी है तथा सैन्टी  कहने लगा कि मैं तुझे रस्से से लटका दूँगा।  इनकी मारपीट से  पूरे शरीर पर चोटें आई हैं तथा उन्होंने मेरी विडियो भी बनवाई। यह वीडियो  तलाई बाजार में सभी लोगों को भी दिखाई है।  विशाल के मुताबिक इनकी मारपीट से  मोबाइल फोन भी टुट गया है। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए धारा 126(2), 115 (2), 352,351 (2), 191 (2), 190 बीएनएस के तहत  एफआईआर  नंबर 92/2024 दिनांक 06.10.2024 दायर कर पीड़ित विशाल का मेडिकल करवाया है। विशाल के पिता सुरेश कुमार के मुताबिक बेटे को अगवाह कर जिस तरह बेरहमी से बदमाशों ने पीटा है , यह एक संगीन मामला है जिसमें आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र कर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here