Sunday, October 25, 2026
Home Himachal खटियाड में ढाबा मालिक धनीराम की हत्या के हाजीपुर निवासी 6 आरोपी...

खटियाड में ढाबा मालिक धनीराम की हत्या के हाजीपुर निवासी 6 आरोपी गिरफ्तार, शिमला से किया काबू

तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: प्रवीण सोहल। तलवाड़ा क्षेत्र के साथ लगते जिला कांगड़ा में पड़ते खटियाड में कुछ दिन पहले गाड़ी सवारों द्वारा ढाबा मालिक की हत्या के आरोपियों को पुलिस ने धरदबोचा है।

Advertisements

वारदात को अंजाम देने वाले पंजाब से खटियाड मछली खाने गए थे और पैसे मांगने को लेकर उन्होंने बुजुर्ग ढाबा मालिक जोकि पूर्व फौजी थे पर गाड़ी चढ़ाकर उन्हें गंभीर रुप से घायल कर दिया था। बाद में उनकी मौत हो गई थी। बुजुर्ग की उम्र करीब 70 साल की थी व उनका नाम धनी राम निवासी खटियाड़ था।

पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 302 आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज किया गया था। फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस द्वारा छापामारी की जा रही थी। थाना प्रभारी सुरेश शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम को आरोपियों के शिमला में होने की सूचना मिली, जिस पर उन्होंने कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की पहचान हरमनप्रीत सिंह, हरजोत सिंह, सुखजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, नरेन्द्र सिंह एवं हरविंदर सिंह सभी निवासी हाजीपुर जिला होशियारपुर के तौर पर हुई है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करके आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here