Friday, October 30, 2026
Home Himachal जब स्थानीय पंचायतीराज संस्थाओं ने मुख मोड़ा तो ग्रामीणों ने लिया स्वयं...

जब स्थानीय पंचायतीराज संस्थाओं ने मुख मोड़ा तो ग्रामीणों ने लिया स्वयं मोक्षधान बनाने का निर्णय

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। साल के अंतिम दिन ग्रामीण  मोक्षधाम बारीं में एकत्रित हुए और मोक्षधाम  का निर्माण अपने स्तर पर बनाने का निर्णय ले लिया। करीब 20 साल से बारीं के मोक्षधाम को लोगों के बैठने के लिए खुला करने और पुनर्निर्माण की बड़ी मांग थी। बीच में इक्का दुक्का काम स्थानीय पंचायतों ने करवाए भी लेकिन ये काम ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुए। हालत यह थी कि मोक्षधाम में 100 लोगों के लिए खड़े या बैठने का स्थान भी उपलब्ध नहीं है । इस मुद्दे को लेकर क्षेत्र के कुछ युवाओं ने पहल करते हुए तीन गांव के ग्रामीणों को एक मंच पर एकत्रित करने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 
इसी कड़ी में  रविवार को  सर्वसम्मति से मोक्ष धाम सुधार कमेटी का गठन  किया गया जिसमें बी बारी, माहड़े व चाहड़ गांव के सभी गांवासियों को सदस्य बनाया गया । कमेटी गठन करने वाले प्रमुख लोगों में   रजनीश कुमार परमार , सुनील कुमार चौहान,  विपिन कुमार चन्देल , सजीव कुमार परमार, हबंश सिह ,  देश राज , संजीव चौहान, करतार चन्द, पुरषोत्तम,  राजमल , वकील चंद,  हेम राज,  जय राज,  सम्मी चौहान मनीष चौहान, दलजीत,दलजीत परमार , विक्रांत सिंह, अविनाश चौहान , सुरेश चौहान, अशोक चौहान,  अश्वनी परमार कशमीर सिह  ,जसवन्त सिह,  नरेश परमार, राजीव चौहान  इत्यादि ने बताया कि सभी ग्रामीणों से इस बारे दान राशि ली जाएगी। वहीं सुनील चौहान सन्नी ने दो दिनों के लिए अपनी जेसीबी मशीन खुदाई के लिए निशुल्क देने, विशाल चौहान अपना मिक्सर प्लांट, पलेटें और शेट्रिंग काम समापत होने तक निशुल्क देने की घोषणा की।  रजनीश शर्मा ने निर्माण कार्य के लिए दस बोरी सीमेंट निर्माणकार्य तक पहुंचा दान करने की बात कही। इसके अतिरिक्त करीब पचास ग्रामीणों ने मोक्ष धाम की दशा सुधारने के लिए युवाओं की प्रशंसा की जिन्होंने पहल करते हुए ग्रामीणों को एक मंच पर एकत्रित करने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  कमेटी की अगली बैठक शीघ्र तय कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here