Wednesday, October 28, 2026
Home Latest सेवा केंद्र में बनी कैंटीन की 8 अक्तूबर को नीलामी

सेवा केंद्र में बनी कैंटीन की 8 अक्तूबर को नीलामी

The Stellar News Logo

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। ज़िला प्रशासकीय कंपलैक्स में टाईप-1 सेवा केंद्र में बनी कैंटीन के ठेके की नीलामी 8 अक्तूबर 2024 को सुबह 11 बजे अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) की अध्यक्षता में उनकी अदालत कमरा नं. 18 ज़मीनी मंजिल (दफ़्तर डिप्टी कमिशनर, जालंधर) में हो रही है। बोली की शर्तों के बारे में जानकारी देते सरकारी वक्ता ने बताया कि कैंटीन के ठेके की आरक्षित बोली 81,450 रुपए और सिक्योरिटी की रकम 50,000 रुपए है। बोली का आवेदन देने वाले को उक्त बोली में उपस्थित हो कर बोली देना अनिर्वाय होगा, बोली न देने की सूरत में सिक्योरिटी की रकम ज़ब्त कर ली जाएगी।

Advertisements

कैंटीन खोलने का समय सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक का होगा और यदि अधिकारियों द्वारा कोई अचानक मीटिंग शनिवार ,रविवार और या किसी सरकारी छुट्टी वाले दिन रखी जाती है तो कैंटीन खोलने के लिए पाबंद होगा। सफल बोलीकार को अंतिम मंज़ूर हुई बोली का 40 प्रतिशत बोली की कार्यवाही मुकम्मल होने उपरांत उसी समय जमा करवाना होगा। ठेके की अवधि 1 नवंबर 2024 से 31 मार्च 2025 तक होगी और 31 मार्च 2025 शाम 5 बजे के बाद ठेकेदार को अपना सामान डी.ए.सी. में रखने का कोई अधिकार नहीं होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here