
गुरदासपुर (द स्टैलर न्यूज़)। एसएसपी गुरदासपुर, हरीश दायमा के नेतृत्व में आज ट्रैफिक पुलिस एजुकेशन सेल द्वारा धनदेवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों व स्टाफ को शामिल कर ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई। इसमें नाबालिग बच्चों के वाहन चलाने पर होने वाली कानूनी कार्रवाई के बारे में बताया गया। ट्रैफिक चालान एवं जुर्माने के बारे में बताया गया एवं बच्चों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व के बारे में जानकारी दी गयी। इस मौके पर एसआई जसविंदर सिंह ने कहा कि दुर्घटनाओं से बचने के लिए हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए।

बच्चों को 16 से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस के बारे में भी जागरूक किया गया तथा नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई। दुर्घटना पीड़ित की मदद करने के लिए प्रेरित किया गया और ध्वनि प्रदूषण के बारे में जागरूक किया गया और हेल्प लाइन नंबर 112,1033,1930 के बारे में भी बताया गया। इस मौके पर एएसआई जसविंदर सिंह, ए. एस.आई अमनदीप सिंह, प्रिंसिपल शिल्पा गुप्ता, सुखविंदर सिंह, बलविंदर सिंह, नितिन शौरी, साहिल शर्मा आदि ने हिस्सा लिया।












