Monday, October 19, 2026
Home Crime सिम्स के इंटर्नस ने सीनियर डॉक्टर पर अश्लील हरकतें करने के लगाए...

सिम्स के इंटर्नस ने सीनियर डॉक्टर पर अश्लील हरकतें करने के लगाए आरोप, जांच जारी

बिलासपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बिलासपुर से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां सिम्स की 2019 बैच की 40 महिला इंटर्न डाक्टरों ने डीएमई के साथ बिलासपुर कलेक्टर से शिकायत की थी। जिसमें उन्होंने बताया कि डाक्टर उनके साथ अश्लील हरकते करता है। एक इंटर्न महिला डाक्टर का कहना था कि वे विशेष रूप से मुझे परेशान करते आ रहे थे, जिसका बार-बार विरोध करने के बाद डा. ओपी राज नहीं माने और मेरे साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देते आ रहे थे। उन्होंने कहा कि अंत विवश होकर इसकी शिकायत देनी पड़ी। शिकायत के बाद सिम्स प्रबंधन ने जांच टीम बनाई थी।

Advertisements

इसकी रिपोर्ट में बताया गया कि दोनों पक्ष से पूछताछ कर लिया गया है, लेकिन इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि इंटर्न महिला डाक्टरों पर दबाव बनाया जा रहा था कि वे मामले को तुल न दें। इससे सभी डरी हुई थीं और मामला दब गया था। अब इस मामले को डीएमई ने संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी के बाद डीन ने उक्त डाक्टर का अंबिकापुर मेडिकल कालेज तबादला कर दिया है। फिलहाल जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here