Wednesday, October 28, 2026
Home Latest हरियाणा में चली मोदी की गारंटी, कांग्रेस और कांग्रेस की गारंटी हुई फेल:...

हरियाणा में चली मोदी की गारंटी, कांग्रेस और कांग्रेस की गारंटी हुई फेल: अर्चना चौहान 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। हमीरपुर भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना चौहान ने कहा है कि हरियाणा में केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास की गारंटी को लोगों ने माना और भाजपा को तीसरी बार रिपीट करवाया। उन्होंने कहा कांग्रेस ने हिमाचल की तरह हरियाणा में भी झूठी गारंटियों की घोषणा की थी लेकिन मतदाताओं ने कांग्रेस और कांग्रेस की गारंटियों को नकार दिया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 1500 की गारंटी दी गई थी।

Advertisements

इस तरह हरियाणा में भी कांग्रेस ने महिलाओं को लुभाने के लिए₹2000 की गारंटी दी थी। मगर कांग्रेस हरियाणा में असफल हुई है। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान ने कहा कि हरियाणा में महिलाओं एवं युवाओं ने कांग्रेस द्वारा दिए वादों को नकारा है।हरियाणा की प्रबुद्ध जनता ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास किया है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here