
लुधियाना (द स्टैलर न्यूज़)। लुधियाना में अज्ञात शख्स की ओर से घर के बाहर खेल रही 6 साल बच्ची का रेप करने के बाद उसे एक बिल्डिंग से टॉप फ्लोर से फेंकने का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी और आरोपी उसे अपने कमरे में ले गया और फिर लड़की के साथ बलात्कार करने के बाद उसे पास की एक इमारत की ऊपरी मंजिल से नीचे फेंक दिया, जहां एक फैक्ट्री चल रही थी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।












