
जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। दक्षिण कश्मीर के जिला अनंतनाग के शांगस और कोकरनाग में आतंकियों ने कथित तौर पर जंगल में गश्त कर रहे टेरिटोरियल आर्मी से जुड़े दो जवानों का अपहरण कर लिया। इनमें से एक जवान किसी तरह जख्मी हालत में आतंकियों को चकमा देने में सफल रहा। जबकि वहीं एक अन्य जवान की आतंकियों ने हत्या कर दी।

अधिकारियों ने बताया कि प्रादेशिक सेना के जवान हिलाल अहमद भट का शव अनंतनाग के उत्रासू इलाके में सांगलान वन क्षेत्र से बरामद किया गया है। उसके शरीर पर गोलियों के निशान हैं। उन्होंने कहा कि शव को अस्पताल लिजाया गया है। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चला रही है।











