Friday, October 23, 2026
Home Latest रेड रिबन क्लबों की जिला स्तरीय एडवोकेसी बैठक

रेड रिबन क्लबों की जिला स्तरीय एडवोकेसी बैठक

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। युवा सेवाएं विभाग, जालंधर ने पंजाब राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी के सहयोग से स्थानीय लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन में जिले के रेड रिबन क्लबों की जिला स्तरीय एडवोकेसी बैठक का आयोजन किया, जिसमें  जिले के 39 कॉलेज के रेड रिबन प्रभारियों ने भाग लिया बैठक के दौरान सहायक डायरेक्टर युवा सेवाएं जालंधर रवि दारा ने रेड रिबन क्लबों को कॉलेजों में एचआईवी एड्स के साथ-साथ नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए और अधिक सक्रियता से काम करने को कहा। इस दौरान डा. बी.आर. अंबेडकर कॉलेज बूटा मंडी के डा.हरबिलास हीरा ने युवाओं को नशे से बचाने के टिप्स सांझा किए।

Advertisements

डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर से डा. साहिब सिंह ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का भी न्योता दिया। इस दौरान विभिन्न कॉलेज के छात्र-छात्राओं में नशे एवं एच.आई.वी. एड्स विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोक गायक दलविंदर दयालपुरी, कॉलेज के प्रिंसिपल डा. नवजोत कौर, प्रो. मंजीत कौर के अलावा विभिन्न कॉलेजों के प्रिंसिपल और प्रोफेसर मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here