
जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर में लुटेरों ने बुजुर्ग दम्पत्ति को निशाना बनाने का समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक की पहचान अशोक सेठी निवासी फ्रैंड्स कालोनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि देर रात करतारपुर में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर से माथा टेक कर रिटायर्ड बैंक कर्मी पत्नी सहित अपने घर फ्रेंड्स कॉलोनी जा रहे थे। इस दौरान 2 अज्ञात मोटरसाइकिल लुटेरे ने उनका पर्स छीनने की कोशिश की तो दम्पत्ति जमीन पर गिर गया।

इस दौरान रिटायर्ड बैंक कर्मी के सिर पर गंभीर चोट लग गई और वह घायल हो गए और उसकी पत्नी भी गंभीर घायल हो गई। मौके पर पुलिस को सूचित किया गया, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जिसके बाद दम्पत्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज दौरान सुबह व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।












