Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal बजरी से भरी ट्रैक्टर टराली के पलटने से 3 युवकों की हुई...

बजरी से भरी ट्रैक्टर टराली के पलटने से 3 युवकों की हुई मौ-त

हिमाचल (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल के जवाली में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मुतक युवकों की पहचान रोमित सिंह उम्र 31 वर्ष निवासी पनालथ, संगम कुमार उम्र 22 वर्ष निवासी पोलियां फतेहपुर व सूरज कुमार उम्र 27 वर्ष निवासी जैंद इंदौरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हरसर सोसायटीज से चादर मार्ग पर ट्रैक्टर बजरी लेकर जा रहा था, जिस पर रोमित सहित संगम और सूरज बैठे हुए थे।

Advertisements

चादर में अचानक ट्रैक्टर आगे से खड़ा होकर ट्रॉली के साथ लग गया, जिस कारण चालक सहित तीनों युवक उसके नीचे आ गए। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर को खींचकर नीचे किया। जब तक ट्रैक्टर के नीचे से तीनों को बाहर निकाला गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here