Tuesday, October 27, 2026
Home Himachal कोल्हू सिद्ध के पास एनएच निर्माण कंपनी की बड़ी लापरवाही, चलती कार...

कोल्हू सिद्ध के पास एनएच निर्माण कंपनी की बड़ी लापरवाही, चलती कार पर गिरे पत्थर

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। हमीरपुर अवाहदेवी सरकाघाट वाया टौणी देवी बन रहे एन एच 3 पर सुबह करीब 10 बजे एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। कोल्हू सिद्ध के पास पहाड़ी से एक पत्थर गाड़ी पर गिर गया, जो कि गाड़ी के शीशे को तोड़ व्यक्ति की बाजू से जा टकराया। वहीं, अगर यह पत्थर सिर से लगा होता तो व्यक्ति की जान भी जा सकती थी। बता दें कि एनएच 3 पर कटाई का काम चला हुआ है, जिससे सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया है।

Advertisements

वहीं, ढांगू निवासी आचार्य संजीव शर्मा ने बताया कि वो पाठ करने के लिए समीरपुर जा रहे थे। कोल्हू सिद्ध के पास पहाड़ी पर एन एच के लिए बड़ी पोकलेन मशीन से कटान हो रहा है। उन्होंने बताया कि उन्हें सड़क से गुजरने का इशारा किया गया, जिस पर वो गाड़ी लेकर गुजर रहे थे तभी पत्थर उनकी गाड़ी पर गिरने लगे। इससे उनके दोनों बाजुओं मे चोट लगी और गाड़ी का शीशा चकनाचूर हो गया।

हैरानी कि बात है कि एनएच का काम कर रही कंपनी के पास ट्रैफिक रोकने व चलाने के लिए ना तो लाल व हरे रंग के सिग्नल है और ना ही ट्रैफिक रोकने वाले मजदूरों के पास वर्दी। वहीं, मौके पर पहुंचने पर ये बात सामने आई कि हाथों से इशारा किया गया था लेकिन पोकलेन ऑपरेटर ने इशारा देखा ही नहीं। कंपनी की इस लापरवाही से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उधर, इस बारे एन एच निर्माण कंपनी के सुपरवाइजर श्रीकांत से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जो भी नुक्सान हुआ है उसकी भरपाई कि जाएगी और सिग्नल भी मजदूरों को दिए जायेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here