Wednesday, October 28, 2026
Home Latest सड़क किनारे खड़े लोगों को 100 मीटर तक घसीटती ले गई तेज...

सड़क किनारे खड़े लोगों को 100 मीटर तक घसीटती ले गई तेज रफ्तार गाड़ी, 1 महिला की मौत, 2 घायल  

ऊना (द स्टैलर न्यूज़)। ऊना के चंडीगढ़-धर्मशाला मुख्यमार्ग पर त्यूड़ी में भीषण सड़क हादसे में 1 महिला की मौत हो गई है, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी देते संदीप कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार सहित माता चिंतपूर्णी के दर्शन करने आए थे और जब वे त्यूड़ी के पास अपनी गाड़ी रोककर खड़े थे तो उसी दौरान अम्ब की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी ने सड़क किनारे खड़े उनके परिवार के सदस्यों बहन कविता, जीजा मुकेश और उनकी मां इंदिरा देवी को टक्कर मार दी।

Advertisements

तेज रफ्तार गाड़ी इंदिरा देवी और मुकेश को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। इसके चलते इंदिरा देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कविता और मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल हुए दंपति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here