Monday, October 26, 2026
Home Latest सुप्रीम कोर्ट में ‘न्याय की देवी’ की नई प्रतिमा स्थापित

सुप्रीम कोर्ट में ‘न्याय की देवी’ की नई प्रतिमा स्थापित

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। भारत के सुप्रीम कोर्ट में ‘न्याय की देवी’ की नई प्रतिमा लगाई गई है। जिसके एक हाथ में तराजू और दूसरे हाथ में संविधान की पुस्तक है। न्यायाधीशों के पुस्तकालय में लगाई गई छह फुट ऊंची इस प्रतिमा के हाथ में तलवार और आंखों पर पट्टी नहीं है। हालांकि सिर पर मुकुट सजाया गया है।

Advertisements

वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश द्विवेदी ने बताया कि इस बदलाव से न्याय देने के तरीके में ‘कोई महत्वपूर्ण बदलाव’ नहीं आया है। उन्होंने कहा कि आंखों पर पट्टी का मतलब यह नहीं था कि आंख बंद करके न्याय दिया जाता था। इसका वास्तव में मतलब पक्षपात और पूर्वाग्रहों के प्रति अंधापन था। अब देवी की आंखों पर पट्टी नहीं है। इसका मतलब अब भी यह है कि न्यायाधीशों को दुनिया और देश को देखना चाहिए लेकिन उन्हें बुराइयों के आगे नहीं झुकना चाहिए।”

वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने नयी प्रतिमा की भारतीयता की सराहना करते हुए कहा कि आंखों पर से पट्टी हटाने के पीछे का विचार देखना ‘दिलचस्प’ होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here