होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। सहायक कार्यकारिणी इंजी. के.के. चोपड़ा सिविल लाइन सीड होशियारपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 के.वी. असलामाबाद फीडर व गोदरेज कंपनी द्वारा कंडक्टर बदला जाएगा जिससे 27 फरवरी 2018 को फीडर की सप्लाई सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक बंद रहेगी।
जिस कारण बुल्लाबाड़ी, अजीत नगर, असलामाबाद, रविदास नगर, चंडीगढ़ रोड, अकाश कालोनी, बसंत नगर की सप्लाई प्रभावित होगी।