Saturday, October 24, 2026
Home Latest सरकारी स्कूल तिब्बड़ में जागरूकता सेमिनार

सरकारी स्कूल तिब्बड़ में जागरूकता सेमिनार

गुरदासपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांव तिब्बड़ में स्कूल के प्रिंसिपल गुरपाल सिंह के सहयोग से ट्रैफिक एजुकेशन सेल गुरदासपुर द्वारा जिला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण गुरदासपुर की सचिव श्रीमती रमनीत कौर के दिशा-निर्देश अनुसार सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार में वकील केवल सिंह सैनी और ट्रैफिक एजुकेशन सेल गुरदासपुर के ए.एस.आई अमनदीप सिंह एवं ए.एस.आई संजीव कुमार मौजूद थे।वकील केवल सिंह सैनी ने बच्चों को जिला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण गुरदासपुर द्वारा मिलने वाली विभिन्न सेवाओं के बारे में जानकारी दी।

Advertisements

इस मौके पर ए.एस.आई अमनदीप सिंह ने बच्चों को सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए हेलमेट, सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और इंशोरेंस के महत्व के बारे में जानकारी दी और सड़क संकेत और सड़क मार्किंग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। सेमिनार में मौजूद स्कूल के प्रिंसिपल गुरपाल सिंह और लेक्चरार विक्रमजीत सिंह ने भी बच्चों को जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here