Sunday, October 25, 2026
Home Latest महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में लगी आग, 10 बच्चों की मौ-त, 16...

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में लगी आग, 10 बच्चों की मौ-त, 16 गंभीर घायल

उत्तर प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तर प्रदेश के झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में आग लग गई। इस हादसे में 10 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 16 बच्चें गंभीर घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। झांसी के जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि अस्पताल की नवजात शिशु देखभाल इकाई (एनआईसीयू) में शार्ट सर्किट से आग लग गई। एनआईसीयू के बाहरी हिस्से में मौजूद सभी बच्चों को और अंदर मौजूद कुछ बच्चों को निकाल लिया गया।

Advertisements

झांसी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुधा सिंह ने बताया कि इस हादसे में गंभीर रूप से झुलसे 16 बच्चों का इलाज जारी है। इस हादसे के समय एनआईसीयू में 50 से अधिक बच्चे भर्ती थे। झांसी पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक संक्षिप्त बयान में कहा कि दमकल विभाग की एक गाड़ी को घटनास्थल पर भेजा गया,साथ ही जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here