Tuesday, October 20, 2026
Home Latest पीएम ने झांसी मेडिकल कॉलेज में अग्नि दुर्घटना में हुई लोगों की...

पीएम ने झांसी मेडिकल कॉलेज में अग्नि दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के झांसी मेडिकल कॉलेज में हुईं मृत्यु पर आज शोक व्यक्त किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता करने में जुटा है।

Advertisements

एक्स पर अपनी एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा:

“हृदय विदारक! उत्तर प्रदेश में झांसी के मेडिकल कॉलेज में आग लगने से हुआ हादसा मन को व्यथित करने वाला है। इसमें जिन्होंने अपने मासूम बच्चों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव के हरसंभव प्रयास में जुटा है: PM @narendramodi”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here