Wednesday, October 21, 2026
Home Crime ट्रक से 8476 किलो चांदी बरामद, 8 करोड़ की बताई जा रही...

ट्रक से 8476 किलो चांदी बरामद, 8 करोड़ की बताई जा रही कीमत, जांच जारी

मुंबई (द स्टैलर न्यूज़)। मुंबई में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 8476 किलो चांदी बरामद करने में सफलता हासिल की है। जिसकी कीमत करीब 80 करोड़ रुपए बताई जा रही है। चुनावी समय में इस तरह की अवैध संपत्ति की तस्करी को लेकर अधिकारियों ने सतर्कता बढ़ा दी है।

Advertisements

पुलिस ने तुरंत ड्राइवर से पूछताछ की और उसे हिरासत में ले लिया। मामले की सूचना आयकर विभाग और चुनाव आयोग को दी गई। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस का मानना है कि यह चांदी अवैध तरीके से लायी जा रही थी और इसका चुनावी माहौल में इस्तेमाल हो सकता था। फिलहाल जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here