Tuesday, October 13, 2026
Home Latest स्थानीय निकाय मंत्री अमृतसर आकर शहर की दुर्दशा देखें: लक्ष्मीकांता चावला

स्थानीय निकाय मंत्री अमृतसर आकर शहर की दुर्दशा देखें: लक्ष्मीकांता चावला

अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी कागजों में स्मार्ट सिटी कहलाए जाने वाले अमृतसर की हालत बहुत बिगड़ चुकी है। आवारा पशुओं, आवारा खतरनाक कुत्तों के आतंक से पीड़ित हैं। क्या स्थानीय निकाय मंत्री रवजोत सिंह जानते हैं कि शहर के विभिन्न भागों में कूड़े के ढेर लगे हैं। गंदगी, बदबू और सीवरेज की समस्या विकराल हो चुकी है। क्या मंत्री जी बता सकेंगे कि पंजाब के अतिरिक्त पूरे देश में अमृतसर के अतिरिक्त कोई ऐसा शहर है नियमित रूप से सफाई होती है। कूड़ा उठाने की प्रक्रिया भी समयबद्ध नहीं है।

Advertisements

जनता की परेशानी का हल निकालना मंत्री जी का ही काम है यह उनको पता होगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान से यह निवेदन है कि अपने मंत्री जी को एक बार जनता के बीच भेजें, जनता की शिकायतें सुनें और यह काम अमृतसर से ही शुूरू करवाएं। केवल निगम अधिकारियों से बैठकें करके कुछ  प्राप्त नहीं होगा। मंत्री महोदय को शहर में आकर लोगों से मिलकर समस्या को देखकर उसका समाधान देना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here