
जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किश्तवाड़ जिले में सात फरार आतंकियों की संपत्तियां जब्त की है। यह सभी आतंकी पाकिस्तान से अपनी गतिविधियां चला रहे हैं। किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जावेद इकबाल ने बताया कि पीओके और पाकिस्तान से सक्रिय किश्तवाड़ के 36 आतंकवादियों को भगोड़ा घोषित किया गया है।

उन्होंने कहा कि सबूतों की समीक्षा के बाद, विशेश एनआईए डोडा की अदालत ने धारा 83 सीआरपीसी के तहत कुर्की के आदेश जारी किए। इनमें सात आतंकवादियों की संपत्तियों की पहचान कानूनी कार्रवाई के हिस्से के रूप में जब्त करने के लिए की थी। साक्ष्यों की समीक्षा करने के बाद न्यायाधीश एनआइए विशेष न्यायालय, डोडा सुदेश शर्मा ने संपत्तियों को जब्त करने के आदेश जारी किए।












