Thursday, October 15, 2026
Home Crime सुखबीर बादल पर फायरिंग करने वाला काबू, पूछताछ जारी

सुखबीर बादल पर फायरिंग करने वाला काबू, पूछताछ जारी

अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब में पंजाब के पूर्व डिप्टी मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला किया गया। उस दौरान सुखबीर बादल दरबार साहिब के गेट पर सेवादार बनकर बैठे थे। वारदात के वक्त हमलावर ने जैसे ही उन पर गोली चलाई तो सिविल वर्दी में तैनात उनके सुरक्षाकर्मियों ने उसका हाथ पकड़कर ऊपर उठा दिया। जिससे गोली श्री हरमंदिर साहिब की दीवार पर जा लगी। इससे सुखबीर बादल बाल-बाल बच गए। इसके बाद हमलावर ने फरार होने की कोशिश की, जिसे पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया। सुखबीर बादल को तुरंत सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। सुखबीर बादल पर हमला करने वाला आरोपी गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक का रहने वाला नारायण सिंह चौड़ा है। वह सिख संगठन दल खालसा का मेंबर है।

Advertisements

वारदात के बाद पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे। उन्होंने कहा कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे सुखबीर पर हमला करने की वजह के बारे में पूछताछ की जा रही है। हमलावर नारायण सिंह चौड़ा दल खालसा का मेंबर है। वह श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के बहाने आया। सुखबीर के सुरक्षाकर्मियों को भी इसकी भनक लग गई। उन्होंने चौड़ा पर नजर रखनी शुरू कर दी। चौड़ा पहले वहां घूमता रहा। इसके बाद वह धीरे-धीरे गोल्डन टेंपल के गेट की तरफ बढ़ा, जहां सुखबीर बादल व्हीलचेयर पर बैठकर सेवादार की ड्यूटी कर रहे थे। जब उसकी सुखबीर बादल से दूरी चंद मीटर की रह गई तो उसने अपनी जैकेट के अंदर छुपाई पिस्टल निकाली और सुखबीर पर निशाना साधकर फायरिंग करने लगा।

सुखबीर के सुरक्षाकर्मी उस पर पहले से नजर रख रहे थे। उन्होंने उसकी यह हरकत देख तुरंत उसका हाथ पकड़कर ऊपर को उठा दिया। जिससे श्री हरमंदिर साहिब की दीवार पर लगी। इसके बाद पुलिस कॉन्स्टेबल रछपाल सिंह और परमिंदर सिंह ने उसे दबोच लिया। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि जब से सुखबीर बादल सेवा करने के लिए आए हैं तो पौने 200 पुलिस के मुलाजिम व बड़े अधिकारी नियुक्त किए गए थे। मुलाजिम रच्छपाल सिंह ने जैसे ही आरोपी को पास आते देखा और उसे फॉलो किया। जैसे ही उसने फायर करने की कोशिश की तो 3 मुलाजिमों ने मिलकर मोर्चा संभाला। मामले की गहराई से जांच की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here