
गुजरात (द स्टैलर न्यूज़)। गुजरात के जूनागढ़ में परीक्षा देने जा रहे 5 विद्यार्थियों समेत 7 लोगों की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। बताया जा रहा है कि कार में सवार 5 कॉलेज स्टूडेंट्स परीक्षा देने जा रहे थे और जब वह भंडुरी गांव के पास पहुंचे तो उनकी कार की टक्कर एक और कार से हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।












