Saturday, October 24, 2026
Home Himachal नयनादेवी माता के दर्शनों से वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी,...

नयनादेवी माता के दर्शनों से वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी, बाल-बाल बचे लोग

हिमाचल (द स्टैलर न्यूज़)। कोलांवाला टोबा से ठीक 2 किलोमीटर दूर एक आर्टिगा गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से गाड़ी के पलटने का समाचार प्राप्त हुआ है। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु पंजाब से नयनादेवी  माता के दर्शनों के लिए आए हुए थे और जब वह लोग दर्शन करके वापस अपने घर जा रहे थे तो उनकी गाड़ी कोलांवाला टोबा के नजदीक पलट कर एक छोटी सी खाई में गिर गई तथा गाड़ी का नुक्सान हुआ परंतु गाड़ी में सवार सभी यात्री सुरक्षित पाए गए।

Advertisements

घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here