
हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। हरियाणा के अंबाला में देर रात कैंटर और क्रेटा कार में जबरदस्त टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसे दौरान 3 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अंबाला कैंट में देर रात लाल कुर्ती के पास कैंटर और क्रेटा कार की भीषण टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भयानक थी कि क्रेटा कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












