
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी जिला होशियारपुर के पूर्वी मंडल की बैठक अध्यक्ष मनोज शर्मा एवं महामंत्री अश्विनी गैंद की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर जिला महामंत्री गोपीचंद कपूर विशेष तौर से उपस्थित हुए।

इस अवसर पर गोपीचंद कपूर ने बताया कि पूरे राष्ट्र में चलाया जा रहा राष्ट्रीय स्वदेशी अभियान के तहत होशियारपुर में रविवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जोकि सूद भवन में सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए उन्हें कार्यक्रम के प्रति लोगों को जागरुक करने की बात कही।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने तथा लोगों को भी साथ लेकर आने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमारा भारत देश तभी तरक्की करेगा जब हर भारतीय स्वदेशी को अपनाएगा तथा चीन को सबक सिखाने के लिए चीनी वस्तुओं का बहिष्कार समय की मांग है।
इस मौके पर अश्विनी छोटा, मुखी राम, राजीव कुमार, राजन शर्मा, अमित खुल्लर, नरेश कुमार, रितीश अग्रवाल, मयंक शर्मा आदि मौजूद थे।











