
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बरसात का मौसम धरती पर वनस्पति के प्रफुल्लित होने का मौसम होता है तथा इसलिए इस माह में अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की जाती है। धरती पर पेड़ पौधे जितने अधिक होंगे, हरियाली जितनी अधिक होगी, हमारा वातावरण भी उतना ही शुद्ध होगा।

उक्त बात जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया इंचार्ज सुमेश सोनी ने वार्ड नंबर 4 में स्थित कम्युनिटी हाल के प्रांगण में पौधारोपण करते हुए कही। सुमेश सोनी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी का फर्ज है तथा हमें अपना ये फर्ज हर हाल में निभाना चाहिए ताकि हमारा वातावरण साफ सुथरा रह सके।
उन्होंने कहा कि हम सभी को सफाई व्यवस्था को दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए व ऐसा करके हम पर्यावरण के साथ-साथ मानवता की भी सेवा कर सकेंगे।
इस अवसर पर यूथ अध्यक्ष नवप्रीत रैहल, अशोक शर्मा, वरिंदर वैद्य, अशोक मेहरा तथा समीर वशिष्ट मौजूद थे।












