
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वार्ड न35 के कमेटी चौक में बीते दिनों पहले लगे पानी के ट्यूबबेल से आधे चौक को गड्डा करना पड़ा था,जिसके कारण वहां इंटरलॉक टाइल भी खत्म हो गयी। अब पुन: उस अधूरे पड़े काम को वार्ड के युवा पार्षद निपुण शर्मा ने आज निगम अधिकारियों को साथ लेकर शुरू करवा दिया। पार्षद निपुण शर्मा ने बताया कि काफी देर से अधर में लटका काम समय से पूरा हो जाना था,अगर मौजूदा कांग्रेस सरकार अपना तालिबानी आदेश लागू करके निगम से पैसे वापिस न मंगवाती।

पंजाब के लोगो से धोखा करने वाली कांग्रेस सरकार की यह पुरानी परंपरा है,कि पिछली सरकार के दौरान शुरू हुए विकास कार्यों को रुकवा दिया जाए।लेकिन भाजपा हमेशा लोगो से किये वायदे पूरे करने में विश्वास रखती है। इसी विश्वास को और पक्का करने की पहल में आज निगम अधिकारी अश्वनी कुमार,हरिहर को साथ लेकर यह काम शुरु करवाया है।निगम फंड से अलाट हुए काम से इस चौक की रिपेयर करा कर दोबारा लोगो को गंदगी से निजात दिलवाई जाएगी।
पार्षद शर्मा ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर-अंदर ट्यूबबेल का कनेक्शन बेसमेंट शिफ्ट हो जाएगा,जिसका काम आज शुरू करवा दिया गया है।इसके साथ ही दूसरी तरफ इंटरलॉक टाइल का काम भी साथ साथ चलता रहेगा।क्योंकि आने वाले सितम्बर महीने में इस चौक में हर साल कई धार्मिक आयोजन करवाये जाते है।उससे पहले यह चौक पूरी तरह से तैयार करवा दिया जाएगा। वार्ड के लोगो को किसी भी तरह की कोई समस्या नही आने दी जाएगी।
इस मौके पर शिव सेना बालठाकरे के पंजाब उपाध्यक्ष रणजीत राण ने कहा कि वार्ड के युवा पार्षद वार्ड की समस्याओं को दूर करवाने के लिए प्रयासरत रहते हैं तथा इनके द्वारा वार्ड में पानी की समस्या को दूर करवाने के लिए जो ट्यूबवैल लगाया गया है वह वार्ड के लिए किसी उपहार से कम नहीं है। इस अवसर पर सुनील कुमार भी उपस्थित थे।












