Sunday, October 18, 2026
Home Hoshiarpur करोना मुक्त हुआ गांव जलालपुर, सभी मरीज स्वस्थ होकर लौटे घर

करोना मुक्त हुआ गांव जलालपुर, सभी मरीज स्वस्थ होकर लौटे घर

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। गांव नंगली (जलालपुर) आज कोरोना मुक्त हो गया है आज आखिरी 3 मरीज भी ठीक हो घर लौट आए। इससे पहले 26 मरीजों ने करोना को मात देकर घर वापसी की थी। इस दौरान करोना को मात देने के लिए सेहत विभाग की ओर से चलाई गई मुहिम के अंतर्गत हो रही मास सैंपलिंग के दौरान आज फिर 73 सैंपल लिए गए,

Advertisements

इस बारे में जानकारी देते हुए एस.एम.ओ. डा. के आर बाली ने बताया कि मिशन फतेह के अंतर्गत गांव में 29 मरीज करोना को मात देकर अपने गांव घरों में लौट आए हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पताल की टीम नोडल अधिकारी डा. हरप्रीत सिंह, डा. करन विर्क, डा. रवि कुमार, शविंदर सिंह ने सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि लोगों के सहयोग से सेहत विभाग की टीम करोना की चेन को तोडऩे में सफल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here