Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur डिसेबल्ड पर्सन वैल्फेयर सोसाइटी के सर्वसम्मित से जसविंदर सिंह बने प्रधान

डिसेबल्ड पर्सन वैल्फेयर सोसाइटी के सर्वसम्मित से जसविंदर सिंह बने प्रधान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डिसेबल्ड पर्सन वैल्फेयर सोसायटी की एक मीटिंग जिला अध्यक्ष संदीप शर्मा की अगुवाई में की गई। इस मीटिंग में दिव्यांग लोगों की समस्याओं पर विचार विर्मश किया गया। मीटिंग में सर्वसम्मति से मता पास किया गया कि हर तहसील में दिव्यांग लोगों की भलाई के लिए एक दिव्यांग व्यक्ति नियुक्त किया जाए।

Advertisements

इसी लड़ी के तहत जसविंदर सिंह हेल्थ वर्कर और सोमनाथ को गढ़शंकर तहसील का प्रधान और सचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर सुखजिंदर सिंह महासचिव, रणजीत कौर, मनजीत कौर, विनय कुमार, बलबीर सिंह, हरदीप सिंह, जसवीर सिंह, रोहित कुमार आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here