Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur भक्ति में वह शक्ति है, जो प्रभु को भी अवतरित होने पर...

भक्ति में वह शक्ति है, जो प्रभु को भी अवतरित होने पर विवश कर देती है: धीरज कृष्ण

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री नंद अन्नपूर्णा मंदिर एकता नगर में चल रहे श्री रुद्र चण्डी महायज्ञ के सातवें दिन सुनील जोशी व हीना जोशी ने मुख्य यजमान तथा शालू शर्मा, रीतू, मोनिका गुप्ता, सुमित गुप्ता, प्रकाशी पण्डितायन, सुमन सहगल, राघव शर्मा, राहुल शर्मा, आदित्य शर्मा, संतोष, मोनू, अंजू, समित्री, सविता जगतपुरा, सीमा बांसल, मधु आंचल, अभिषेक, अंजली कनौजिया, मुस्कान अरोड़ा एवं राधिका जग्गी ने यजमान के रुप में हवन में आहुति डालीं। इस दौरान आचार्य राजिंदर प्रसाद ने यजमानों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं को यज्ञ के महात्म की जानकारी दी। इस  दौरान श्री मद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन श्रद्धालुओं को श्री मद्भागवत ज्ञान प्रदान करते हुए धीरज कृष्ण शास्त्री ने भक्ति में शक्ति का महात्म बताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी इंद्रियों में जो भक्ति का वर्धन (संचार) करे वही गोवर्धन है। इस दौरान उन्होंने गिरीराज पूजन व 56 भोग प्रसंग पर वृत्तांत सुनाया। उन्होंने कहा कि कार्तिक माह में ब्रजवासी भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए पूजन का कार्यक्रम करने की तैयारी करते हैं। भगवान कृष्ण द्वारा उनको भगवान इंद्र की पूजन करने से मना करते हुए गोवर्धन महाराज की पूजन करने की बात कही गई। इंद्र भगवान उन बातों को सुनकर क्रोधित हो जाते हैं।

Advertisements

वह अपने क्रोध से भारी वर्षा करते हैं। जिसको देखकर समस्त ब्रजवासी परेशान हो जाते हैं। भारी वर्षा को देख भगवान श्री कृष्ण गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा अंगुली पर उठाकर पूरे नगरवासियों को पर्वत को नीचे बुला लेते हैं। इंद्र जब पूरा जोर लगा देते हैं और उनसे कुछ नहीं होता तो वह प्रभु से क्षमा याचना करते हैं। इस उपरांत ब्रज में भगवान श्री कृष्ण और गोवर्धन महाराज के जयकारे लगाने लगते हैं। इस दौरान उनके द्वारा गाए भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमें। इस अवसर पर प्रधान रमेश अग्रवाल, महासचिव तरसेम मोदगिल, विकास अग्रवाल, प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा, प्रमोद शर्मा, दविंदर वालिया गुरुजी, राजिंदर मोदगिल, कृष्ण गोपाल मोदगिल, शाम सुन्दर मोदगिल, मनोज दत्ता, मुकेश डाबर,अशोक कुमार, पं. रमेश ठाकुर, कृष्ण देव, नील कमल, बबल विनोद हरजाई, अनुराधा गौतम, सुनीता गौतम, जसवीर कौर, सूरज प्रकाश, पलवी गुप्ता, बनीता गुप्ता, अनिल अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, सूरज शर्मा, दविंदर वालिया गुरुजी, मुकेश शर्मा, गोपाल शर्मा, विशाल वालिया, स्पर्श शर्मा व अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में नगर निवासी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here