
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। लावारिस शवों के संस्कार उपरांत उनकी अस्थियों को विधि पूर्वक होशियारपुर और पूरे पंजाब से अस्थियां को जल प्रवाह के लिए हरिद्वार के लिए ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार जिला होशियारपुर के बजवाड़ा में स्थित मानव मुक्ति सेवा सोसायटी के संस्थापक बाबा रविंदर नाथ की तरफ से जो कि काफी लंबे समय से लावारिस मृतक शवों की अस्थियों को पैरों में बिखरने से बचाने और उनकी आत्मा को शांति दिलाने के मकसद से विशेष कदम उठाते हैं।

उनकी तरफ से जल प्रवाह से लेकर आखिरी रस्म पूरी करने की कार्रवाई शुरू की गई है। जिस तहत बाबा रविंदर नाथ की तरफ से होशियारपुर और पूरे पंजाब के शिवपुरी से 37 लावारिसों की अस्थियों को प्राप्त कर लिया गया है।












