
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़) । बजवाड़ा स्कूल अंबिका सोनी परिवार की वो देन है जिसका आज 125 सालों का गौरवमयी इतिहास है, जिस पर आज सभी को गर्व है। उक्त बात जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद ब्रह्मशंकर जिम्पा ने स्कूल में आयोजित एक समारोह दौरान कही।

-बजवाड़ा स्कूल प्रबंधकों ने किया पार्षद जिम्पा का सम्मान-
श्री जिम्पा ने कहा कि बजवाड़ा स्कूल क्षेत्र में शिक्षा का वो चिराग जला रहा है जिससे लाखों जिंदगियां रोशन हो चुकी हैं और हो रही हैं। उन्होंने स्कूल में पढ़ाई का स्तर ऊंचा रखने के लिए स्कूल के प्रिंसिपल, स्टाफ सदस्यों एवं प्रबंधक कमेटी के सदस्यों की सराहना की।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच नरवीर नंदी व जुगल, यूथ अध्यक्ष एडवोकेट रोहित जोशी, सुरिंदर सोनी, धर्मवीर पराशर, सुभाष शर्मा, महिंदर सिंह मल्ल, विक्रम बॉबी, हैप्पी के अलावा प्रिंसिपल राम मूर्ति, कुलंदन सिंह व अन्य मौजूद थे।











