
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा कहा गया है कि आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा विकास कार्यो में भेद -भाव का प्रचलन अंत्यत निंदनीय है। सरकार बने 4 साल से ऊपर हो गए है, परन्तु सरकार द्वारा होशियारपुर नगर निगम के विकास कार्यो के लिए फूटी कोड्डी भी नहीं दी गई है। शहर की गलियों -सड़को का बुरा हाल है ,स्थान -स्थान पर एक्सीडेंट हो रहे है। बहुत से मोहल्ले स्ट्रीट लाइट न होने के कारण रात के अँधेरे में गुमनाम हो जाते है। नगर निगम द्वारा अर्जित जनता के खून पसीने की कमाई के टैक्सों द्वारा किए जाने वाले विकास कार्यों के उद्घाटन स्थानीय विधायक ऐसे कर रहे है जैसे सारे फंड वो सरकार से लेकर आए हो। होशियारपुर नगर निगम में भाजपा के पार्षदो नरिंदर कौर , गुरप्रीत कौर ,गीतिका अरोड़ा ,सुरिंदर भट्टी ने श्री तीक्ष्ण सूद से मिलकर कहा कि भेदभाव के चलते भाजपा पार्षदों का काम नहीं करवाया जा रहा। वार्ड न.16 से श्रीमति नरिंदर कौर ने कहा कि उसके अत्यंत पिछड़े वार्ड के लिए उसके 100 करोड़ के करीब काम पास कराए थे। जिनका वर्क ऑर्डर भी जारी हो चूका है। परन्तु चुनावों में उसे नीचा दिखाने के लिए उसके वार्ड के काम सरकार द्वारा मौखिक आदेशों से रोके हुए है।

सरकार के दवाव के चलते ठेकेदार भी अपनी अस्मर्थता जाहिर करके टाल – मटोल कर देते है। जिससे उस इलाके में रहने वाली जनता को भारी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। काफी पार्षदों ने भी लगभग यहीं दुखड़ा सुनाते हुए कहा कि उनके वार्ड में भी खराब गलियों ,सड़को तथा स्ट्रीट लाइटों के काम रुके हुए है। गर्मियां शुरु होते है बिजली चले जाने का कारण पीने का पानी भी पूरा नहीं आता जिससे लोग त्राहि -त्राहि कर रहे है। कूड़े के ढेरों के कारण महांमारिया फैलने का खतरा है। परन्तु सरकार को इस सब से कोई मतलब नहीं है। श्री सूद ने कहा कि शहरियों की सहूलियत के लिए काम करवाना सरकार की जिम्मेबारी है जिससे वह भाग नहीं सकती। उन्होंने कहा कि सरकार बदलने पर ग़लत तरीके से काम करने वाले अफसरों तथा ठेकेदारों पर भी करवाई की जाएगी। इस मौके पर भाजपा नेता श्री संजू अरोड़ा ,अशोक कुमार पूर्व पार्षद ,पारस ,ईशान मेहरा तथा प्रितपाल सिंह आदि भी उपस्थित थे।












