Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur शिव सेना सर्वधर्म पार्टी की ओर से मनजीत कौर जिला सचिव नियुक्त

शिव सेना सर्वधर्म पार्टी की ओर से मनजीत कौर जिला सचिव नियुक्त

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिव सेना सर्वधर्म पार्टी के पंजाब उप-प्रधान जावेद खान की अध्यक्षता में मॉडल टाऊन में मीटिंग हुई। जिसमें जावेद खान ने मनजीत कौर को जिला सचिव नियुक्त किया। मौके पर जावेद खान ने कहा कि शिव सेना सर्व धर्म पार्टी की मज़बूती के लिए जल्द ही नई नियुक्तियां की जायेंगी।

Advertisements

इस अवसर पर जावेद खान उडीसा रेल हादसे में मारे गये लोगों के लिए 2 मिन्ट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि दी तथा घायलों के जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की गई। उन्होंने मांग की कि मोदी सरकार इस रेल हादसे में लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर कड़ी कारवाई करे। इस अवसर पर ज़िला महिला मंडल प्रधान संतोष कुमारी, शहरी प्रधान जग्गा पहलवान आदि मौजूद थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here