
ब्यास (द स्टैलर न्यूज़)। ब्यास के गांव मद्ध नज़दीक अज्ञात हमलावरों द्वारा युवक पाठी सिंह की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रमनदीप सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पाठी सिंह अखंड पाठ साहिब की ड्यूटी से लौट रहा था और इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उसे घेर लिया और धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी।

मौके पर मौज़ूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।











