Tuesday, October 13, 2026
Home Chandigarh पार्षद हरप्रीत भोगल आप में हुए शामिल

पार्षद हरप्रीत भोगल आप में हुए शामिल

फगवाड़ा/चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। फगवाड़ा के वार्ड नंबर 10 से पार्षद हरप्रीत सिंह भोगल अपने सहयोगी अवतार सिंह परमार के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। सोमवार को आम आदमी पार्टी को जालंधर और फगवाड़ा में बड़ी मजबूती मिली। दोनों जगहों पर कई नवनिर्वाचित पार्षद पार्टी में शामिल हुए।

Advertisements

आप सांसद मलविंदर सिंह कंग और डा. राज कुमार चब्बेवाल ने हरप्रीत सिंह भोगल और अवतार सिंह परमार को आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं ने आम आदमी पार्टी को नगर निगम में अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here