Sunday, October 11, 2026
Home Chandigarh मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री सत्तपाल गोसाईं के देहांत पर किया दुख प्रकट

मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री सत्तपाल गोसाईं के देहांत पर किया दुख प्रकट

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने मंगलवार को पंजाब विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री सत्तपाल गोसाईं (85) के देहांत पर दुख प्रकट किया है। श्री गोसाईं जिनका आज शाम लुधियाना के एक प्राईवेट अस्पताल में संक्षिप्त बीमारी के उपरांत देहांत हो गया, अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और तीन बेटियाँ छोड़ गए हैं।

Advertisements

अपने शोक संदेश में कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि उनको तीन बार विधायक रह चुके अनुभवी भाजपा नेता सत्तपाल गोसाईं के निधन का बहुत दुख हुआ जिन्होंने लुधियाना शहर के विकास और यहाँ के वासियों की भलाई के लिए निरंतर कार्य किया।पीडि़त परिवार, रिश्तेदार और सगे-संबंधियों के साथ दुख साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने परिवार को इस दुख की घड़ी में ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की आत्मिक शान्ति के लिए ईश्वर के समक्ष अरदास की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here