Friday, October 23, 2026
Home Chandigarh किसानों द्वारा 4 जनवरी को महापंचायत और 9 जनवरी को विशाल रैली...

किसानों द्वारा 4 जनवरी को महापंचायत और 9 जनवरी को विशाल रैली का ऐलान  

चंड़ीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। किसानों द्वारा मांगें नहीं माने जाने के विरोध में गत दिवस पंजाब बंद किया गया था, जो की पूरी तरह से सफल रहा है। बताया जा रहा है कि भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने भी केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था और आगामी संघर्षों के लिए एक बैठक की गई। जानकारी देते भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेता जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि संयुक्त मोर्चा के निमंत्रण पर 4 जनवरी को टोहाना में हरियाणा और पंजाब की महापंचायत हो रही है।

Advertisements

इस महा पंचायत में सुनाम ब्लॉक से करीब 35 बसें शामिल होंगी और 5 बसें महिलाओं के लिए जाएंगी। इसी तरह संयुक्त मोर्चा की ओर से 9 जनवरी को मोगा में विशाल रैली की जा रही है। इस रैली में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में किसान भी शामिल होंगे। बता दें कि किसान मजदूर मोर्चा की तरफ से मरण व्रत पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के हक और किसानी मांगे मनवाने के लिए दिए पंजाब बंद के आह्वान को सोमवार को जबरदस्त प्रोत्साहन मिला और पंजाब सुबह 7 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक 9 घंटे पूरी तरह बंद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here