Monday, October 19, 2026
Home Himachal 7 दिन से पानी को तरसे भटेड़ पंचायत के लोग, पिछले 1...

7 दिन से पानी को तरसे भटेड़ पंचायत के लोग, पिछले 1 महीने से सप्लाई वाधित होने से लोग परेशान

The Stellar News Logo

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। सरकार न सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग का पुन, नामकरण जल शक्ति विभाग तो कर दिया, परंतु इस से पेयजल सप्लाई में कोई शक्ति नहीं आई। ऊहल उपमंडल के अंतर्गत आने वाली पंचायत भटेड में पिछले एक हफ्ते से लोग पानी को तरस गए है। करीब 50 घरों में यह सप्लाई वाधित हुई है, जिस से सैकड़ो लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। पीने के पानी और अपनी दिनचर्या के साथ साथ मवेशीयो को भी पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। लोगों को जैसे कैसेअपना गुजारा कर रहें हैं। गांव वासियों रामकृष्ण, हरी सिंह, दूनी चंद, रूप लाल, सुरेंद्र सिंह, आशा देवी पूनम, विनोद, विशाल, राकेश, कमला देवी अजय ठाकुर, सुनील, सरला देवी, रीना देवी, जयचंद, आदि न बताया पिछले 7दिनों से पेयजल की दिक्क़त बनी हुई है। जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है।

Advertisements

ग्रामीणों की मानें तो रामकृष्ण, पूनम देवी, रूप लाल, को पिछले15 दिनों से एक बूंद पानी की नहीं आयी। उन्होंने मांग की है की जल शक्ति विभाग शीघ्र समस्या का हल करे और हमें पेयजल की सप्लाई नियमित रूप से दी जाए। जल शक्ति विभाग की बमसन उठाऊ पेयजल योजना की सप्लाई जगह जगह से लीक होने के कारण पेयजल यूँ ही सड़कों मै बहता नजर आता है, फिर भी विभाग इसे ठीक करवाने की जहमत नहीं उठाता। विभाग के अधिकारी ना फ़ोन पर संवाद कर रहे ना धरातल पर लोगों को सप्लाई मिल रही है। स्थानीय पंचायत प्रधान प्रकाश चंद का कहना है की विभाग सिर्फ आश्वासन देता है परंतु पंचायत में सप्लाई पिछले 4 महीनों से सम्पूर्ण रूप से नहीं मिल रही है, जनता काफ़ी परेशान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here