Sunday, October 25, 2026
Home Himachal 16 जनवरी को होगी बचत भवन के विश्राम गृह, दुकान और पार्किंग...

16 जनवरी को होगी बचत भवन के विश्राम गृह, दुकान और पार्किंग के कमरे की नीलामी

The Stellar News Logo

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। मान बचत भवन परिसर हमीरपुर में 6 कमरों के विश्राम गृह, इसी परिसर की ऊपरी मंजिल पर बाजार की तरफ नवनिर्मित दुकान एवं बरामदे और उपायुक्त कार्यालय परिसर की पार्किंग की ऊपरी मंजिल पर स्थित एक कमरे एवं साथ लगती कुछ खाली जगह को मासिक किराये पर आवंटित किया जा रहा है। इन तीनों परिसरों के अलग-अलग आवंटन की नीलामी प्रक्रियाएं 16 जनवरी को सुबह 11 बजे बचत भवन के हॉल में पूर्ण की जाएंगी।

Advertisements

उपायुक्त की सहायक आयुक्त और जिला बचत विकास एवं सेवा समिति की सचिव अपराजिता चंदेल ने बताया कि बचत भवन के विश्राम गृह के 6 कमरों को रसोई सहित, बचत भवन परिसर की ऊपरी मंजिल पर बाजार की तरफ नवनिर्मित दुकान को बरामदे सहित और उपायुक्त कार्यालय परिसर की पार्किंग की ऊपरी मंजिल पर स्थित एक कमरे को साथ लगती कुछ खाली जगह सहित मासिक किराये पर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नीलामी के नियमों एवं शर्तों के संबंध में अधिक जानकारी के लिए सहायक आयुक्त कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here