Sunday, October 11, 2026
Home Himachal शीघ्र शिक्षा विभाग में मर्ज किए जाएं कंप्यूटर शिक्षक: सुमन ठाकुर 

शीघ्र शिक्षा विभाग में मर्ज किए जाएं कंप्यूटर शिक्षक: सुमन ठाकुर 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ की अध्यक्ष सुमन ठाकुर ने जारी प्रेस बयान में कंप्यूटर शिक्षकों को शिक्षा विभाग में मर्ज  करने,  कंप्यूटर शिक्षकों को नीति के तहत  नियमित करने , कंप्यूटर शिक्षकों के 2017 के साक्षात्कार शीघ्र शुरू करने की  मांग की है। उन्होंने कहा है कि हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ का हर पदाधिकारी सरकार से मांग करता आया है कि सरकारी स्कूलों में कार्यरत कंप्यूटर शिक्षकों को शीघ्र सरकार शिक्षा विभाग में मर्ज करके नियमित करें। संघ करीब 24 वर्षों  से सरकारों से पदाधिकारी अपनी मांगों को समय-समय पर उठाता आया है, लेकिन कंप्यूटर शिक्षकों का आज तक भारी शोषण किया गया है। संघ ने सरकार को कई बार आंदोलन के माध्यम से भी चलाया है, कोर्ट में भी न्याय के लिए दरवाजा खटखटाया है और न्यायालय की ओर से शिक्षा निदेशक शिमला शिक्षा सचिव शिमला प्रदेश सरकार को कंप्यूटर शिक्षकों को शिक्षा नीति के तहत विभाग में मर्ज कर नियमित करने के आदेश पारित कर चुका है। शिक्षा विभाग की ओर से वर्ष 2017 में 1321 की कंप्यूटर शिक्षकों के साक्षात्कार शुरू किए गए थे तथा आधे से ज्यादा प्रक्रिया शिक्षा विभाग ने पूरी कर ली थी। 

Advertisements

हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ की अध्यक्ष सुमन ठाकुर ने कहा है कि  शिक्षा विभाग को शीघ्र प्रक्रिया पूर्ण कर कंप्यूटर शिक्षकों को न्याय प्रदान करना चाहिए, कंप्यूटर शिक्षक संघ के पदाधिकारी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू  एवं शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर  से अपनी मांगों को लेकर कई बार मिल चुका है मुख्यमंत्री के सकारात्मक रवैया और सौम्य स्वभाव के चलते कंप्यूटर शिक्षकों की आस बढ़ गई है। मुख्यमंत्री कंप्यूटर शिक्षकों के हितों को सुरक्षित करने के लिए गंभीर है तथा अब उन्हें कंप्यूटर शिक्षकों की इस मांग को शीघ्र पूरा कर देना चाहिए कंप्यूटर  शिक्षक संघ सरकार के साथ 18 महीने में कंधे से कंधा मिलाकर आज भी खड़ा है, शिक्षा विभाग के निदेशक और शिक्षा सचिव को भी अपना सुस्त रवैया बदलने और न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए मुख्यमंत्री जी के दिशा निर्देशों का पालन करना चाहिए ताकि कम्प्यूटर शिक्षकों को न्याय मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here