Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur जीएनए मेटियाना में 100 दिवसीय टी.बी मुक्त अभियान तहत स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन

जीएनए मेटियाना में 100 दिवसीय टी.बी मुक्त अभियान तहत स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सिविल सर्जन होशियारपुर डा. पवन कुमार व जिला टी.बी कंट्रोल अधिकारी डा. शक्ति शर्मा के दिशा-निर्देशों व सीनियर मेडिकल अधिकारी डा. मनप्रीत सिंह बैंस के नेतृत्व में राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन अभियान के तहत ब्लॉक हारटा बडला में 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान अंतर्गत गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इस अभियान के तहत आज मेटियाना स्थित जीएनए फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिकों के लिए विशेष टीबी जांच शिविर लगाया गया। इस अवसर पर टीबी रोग के बारे में जागरूक करते हुए सी.एच.ओ वरिंदर कौर और एस.टी.एस भूपिंदर कौर ने कहा कि टी.बी एक संक्रामक रोग है जो आमतौर पर फेफड़ों को प्रभावित करता है। इसके मुख्य लक्षण हैं लंबे समय तक खांसी रहना, जो अक्सर दो सप्ताह से अधिक समय तक रहती है। इसके अलावा, रात में अत्यधिक पसीना आना, हल्का या मध्यम बुखार, थकावट और कमजोरी महसूस होना, अचानक या बिना किसी कारण के वजन कम होना, सांस फूलना, सांस लेने में कठिनाई, फेफड़ों में संक्रमण के कारण सीने में दर्द और जकड़न लक्षणों में भी शामिल हो सकता है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि यदि किसी को उपरोक्त लक्षण नजर आएं तो उन्हें टी.बी की जांच अवश्य करानी चाहिए ताकि समय रहते बीमारी का इलाज किया जा सके। टी.बी अब लाइलाज नहीं है और सरकारी अस्पतालों में इसका इलाज मुफ्त किया जाताहै, इसलिए मरीज को अब घबराने की जरूरत नहीं है। इलाज के साथ-साथ मरीज को सरकार की तरफ़  से हर माह आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा संदिग्ध मरीजों के टेस्ट व एक्स-रे निशुल्क किए जा रहे हैं। टीबी मुक्त अभियान 24 मार्च 2025 तक जारी रहेगा। इस अवसर पर एचआई रणजीत सिंह, एलएचवी सरबजीत कौर और एएनएम सीता उपस्थित थे।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here