Monday, October 26, 2026
Home Latest कार चालक ने की नोटों की बारिश तो खिल गए लोगों के...

कार चालक ने की नोटों की बारिश तो खिल गए लोगों के चेहरे

पठानकोट (द स्टैलर न्यूज़)। आपने सड़कों पर सूखे पत्तों की बारिश होते हुए तो बहुत बार देखा और सुना तो होगा, लेकिन पठानकोट-डल्हौजी हाईवे पर स्थित गांव बुंगल के लंबड़ा तालाब के समीप एक कार चालक ने 500-500 के नोटों की बारिश कर दी। जिससे राहगीरों और दुकानदारों के चेहरे पर अलग ही चमक देखने को मिली।

Advertisements

पहले तो लोगों को विश्वास ही नहीं हुआ कि नोट असली हैं या नकली। जब लोगों को पता चला कि नोट असली हैं तो लोगों ने खूब नोट बटोरे। क्षेत्र में कौन किस खुशी में हजारों की बारिश कर गया, यह अभी तक चर्चा का विषय बना हुआ है।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here