मित्रता कैसे निभाई जाती है यह भगवान श्रीकृष्ण सुदामा से सीखें: पंडित सचिन शास्त्री

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय सनातन धर्म महावीर दल द्वारा बहादुरपुर के श्री रामचरित मानस प्रचार मंडल के भवन में आयोजित श्रीमद्भागवत  कथा ज्ञान यज्ञ के सातवें दिन व्यास पीठ पर विराजमान पंडित सचिन शास्त्री जी ने विभिन्न प्रसंगों पर प्रवचन किये। उन्होंने सातवें दिन श्रीकृष्ण की अलग-अलग लीलाओं का वर्णन किया। माँ देवकी के कहने पर छह पुत्रों को वापस लाकर माँ देवकी को वापस देना, सुभद्रा हरण की कथा एवं सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए कथा व्यास जी ने बताया कि मित्रता कैसे निभाई जाती है। यह भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा जी की मित्रता से हमें सीखना चाहिए। जिसमें धर्म और मित्रता का अद्भुत संगम है। उन्होंने कहा कि सुदामा अपनी पत्नी के आग्रह पर अपने बाल काल के मित्र श्रीकृष्ण से मिलने के लिए सुदामा द्वारिका पहुंचे। यहाँ सुदामा ने द्वारिकाधीश के महल का पता पूछा और महल की ओर बढ़ने लगे। द्वार पर द्वारपालों ने सुदामा को भिक्षा मांगने वाला समझकर रोक दिया। तब उन्होंने कहा कि वह कृष्ण के मित्र हैं। इस पर द्वारपाल महल में गए और प्रभु से कहा कि कोई सुदामा उनसे मिलने आया है। जैसे ही द्वारपाल के मुंह से उन्होंने सुदामा का नाम सुना प्रभु सुदामा

Advertisements

सुदामा कहते हुए तेजी से द्वार की तरफ भागे सामने सुदामा सखा को देखकर उन्होंने उसे अपने सीने से लगा लिया। सुदामा ने भी कन्हैया कन्हैया कहकर उन्हें गले लगाया। दोनों की ऐसी मित्रता देखकर सभी नगरवासी अचंभित हो गए। श्रीकृष्ण ने  सुदामा को अपने सिंहासन पर बैठाया दिया। इसके बाद भगवान ने अपने मित्र सुदामा को निर्धन नहीं रहने दिया। व्यास जी ने कहा जब भी भक्तों पर विपदा आई है। प्रभु उनका तारण करने अवश्य आए हैं। जो भी भागवत कथा का श्रवण करता है उसका जीवन तर जाता है।

महाबीर दल के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल आनंद और महासचिव भारत भूषण वर्मा ने आये हुये श्रद्धालुओं और अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा हम श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल और प्रति दिन आएं श्रद्धालुओं के आभारी हैं। दल के धार्मिक कार्यों की भी उन्होंने विस्तार से जानकारी दी। भारत भूषण वर्मा ने कहा कि मातायें अपने बच्चों को राष्ट्र भक्ति और धर्मं से जोड़ने के लिए महाबीर दल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) जैसे संगठनों में भेजें यहां राष्ट्र से जोड़ा जाता है। इन संस्थाओं पर महान विभूतियों का आशीर्वाद है।
आज के आयोजन में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चैयरमैन विजय सांपला, साध्वी शिवा भारती जी, महाबीर दल के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण गोपाल आनंद, सुनीता आनंद, महासचिव भारत भूषण वर्मा, मंडल अध्यक्ष बलविंदर सिंह, प्रचार मंत्री सुखदेव सिंह लक्की,भाजपा जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा, शिवरात्रि कमेटी प्रधान हरीश खोसला, राम भवन के अध्यक्ष हरीश सैनी, मास्टर निहाल चंद, सुरेंद्र लकी,अश्वनी चोपड़ा, कैलाशी प्रमोद शर्मा, साहिल वधवा, राज कुमार वर्मा, विशाल ऐरी गोलू, संयोजक स्वदेशी जागरण मंच कृष्ण लाल शर्मा,भाजपा नेता कमलजीत सेतिया, पूर्व पार्षद सुषमा सेतिय, भाजपा नेत्री सुरिंदर कौर सैनी, जगमोहन विज, सतीश मल्होत्रा (मलेरकोटला) गोपाल कृष्ण सोनी (मलोट),  तिलक राज वर्मा, विनोद शर्मा, अमित नागपाल, राधिका रसिका, विजय अग्रवाल,  राजेश वर्मा, सुमित गुप्ता, बलदेव राज शर्मा, जिंदू सैनी, युवा मोर्चा प्रधान  राजा सैनी,डाः पीएच मान,अमित गुप्ता,राजकुमार शर्मा आदि उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here